फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन के निर्माण कार्य में अब आएगी तेजी

Mon, 13 Nov 2023 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक बरसात के चलते कार्य में आई थी रुकावट
विज्ञापन

निर्माण कंपनी ने किया दावा, तय समय पर पूरा होगा कार्य
बद्दी में तैयार हो रहे फ्लाईओवर किया जा रहा गाडर कास्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी। बरसात में आपदा के चलते फोरलेन का कार्य भी प्रभावित हुआ था। बरसात के खत्म हो जाने के बाद अब कंपनी और एनएचएआई की ओर से फिर से कार्य को गति प्रदान की जा रही है। एनएचएआई के मुताबिक कई साइटों पर कार्य किया जा रहा है। वहीं बद्दी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर में गाडर कास्टिंग का काम शुरू है। वहीं पुलों, लेवलिंग व ड्रेन सिस्टम का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वहीं फोरलेन निर्माता कंपनी के अधिकारियों ने भी कार्य को तय अवधि में पूरा करने का दावा किया है।
नालागढ़-बद्दी फोरलेन निर्माण कार्य दोबारा जोर पकड़ रहा है। निर्माण को लेकर ड्रेनेज व लेवलिंग का कार्य प्रगति पर चला हुआ है। फोरलेन निर्माण को लेकर आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। नालागढ़ से बद्दी तक अधिक आबादी वाले स्थान खेड़ा, खरूणी, मानपुरा, किशनपुरा, भुड्ड व बद्दी आदि में परिवर्तित मार्ग बनाए जा रहे हैं। पिंजौर से नालागढ़ तक बनने वाले लगभग 31.195 किलोमीटर लंबे फोरलेन में हिमाचल के हिस्से बद्दी से नालागढ़ तक लगभग 17.6 किलोमीटर भूमि आती है। जबकि बाकी 13 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा के क्षेत्र में आता है। पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन में 54.9 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण हुआ है, जिसमें करीब 28 हेक्टेयर हिमाचल और 26 हेक्टेयर जमीन हरियाणा की शामिल है। गुजरात की पटेल इंफ्रास्टक्चर लिमिटेड कंपनी इस फोरलेन का निर्माण कर रही है और इसके निर्माण की समय सीमा ढाई वर्ष रहेगी। फोरलेन निर्माण के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए सब वे-सब लाइंस और वैकल्पिक मार्ग भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साइट इंजीनियर दिनेश पूनिया ने बताया कि नालागढ़-बद्दी फोरलेन का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है और बद्दी फ्लाई ओवर सहित अन्य कार्य भी भी शुरू हैं। एनएचआई ने इसे तय समयावधि तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते कार्य प्रभावित हुआ था। जिसे अब गति दे दी गई है। नालागढ़-बद्दी-फोरलेन निर्माण का कार्य कई स्थानों में प्रगति पर चलाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें