23वें ऑल इंडिया वार्षिक मेजर आरके वॉन गोल्डस्टीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता पाइनग्र
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल ने शिमला के बिशप कॉटन स्कूल में आयोजित 23वें ऑल इंडिया वार्षिक मेजर आरके वॉन गोल्ड स्टीन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (बालक अंडर-17) के फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने बीसीएस शिमला को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न पद्धति के आधार पर 6 विकेट से हराकर खिताब जीता।
फाइनल मैच में पाइनग्रोव की टीम ने संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। जयंत खत्री ने 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि पार्थ मारवाहा ने नाबाद 30 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। गेंदबाजी में भी पार्थ मारवाहा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट प्राप्त किए। इसके अलावा शिवेन गोस्वामी ने 2 विकेट लिए, जबकि आर्यवीर और माधव ने एक-एक विकेट हासिल कर टीम की जीत में अपनी भागेदारी निश्चित की। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पार्थ मारवाहा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।