फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भवन निर्माण सामग्री के ढेर बने मुसीबत

Thu, 18 Apr 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
गली के बीचोंबीच पड़ी भवन निर्माण सामग्री। संवाद
विज्ञापन
रिहायशी कॉलोनी की गलियों से वाहन निकालना हुआ मुशकिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर परिषद बद्दी के वार्ड-09 की रिहायशी कॉलोनी में नए मकान बनाने वाले ठेकेदारों ने भवन निर्माण सामग्री जगह-जगह डाल रखी है। इसके चलते कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं। यदि आपातकाल के समय किसी कॉलोनी निवासी को कहीं जाना हो तो यहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

ज्यादातर ठेकेदार भवन निर्माण सामग्री ईंट, रेत, बजरी को वार्डों में जगह-जगह गिरा रहे हैं। यह कई-कई दिनों तक गलियों में पड़ी रहती है। इससे लोगों के घरों में धूल और मिट्टी भी आ रही है। नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री नहीं फेंक सकता है। परंतु यहां पर नियमों को ठेंगा दिखाते हुए लोग सार्वजनिक स्थानों पर सरे आम निर्माण सामग्री फेंक रहे हैं। शहर की इन रिहायशी कॉलोनी का क्षेत्र नगर परिषद के अधीन आता है। नगर परिषद की ओर से हर वर्ष करोड़ों रुपये कॉलोनी की गलियों को ठीक करवाने में खर्च किया जाता है। गलियों के साथ वाली नालियों में भी भवन निर्माण सामग्री का मेटेरियल गिरने से अधिकतर नालियां बंद हो रही हैं। नालियों में गंदा पानी खड़ा होने से बीमारियां फैलने का भी आशंका बनी रहती है कई जगह तो नालियों का नामोनिशान भी मिट चुका है पानी की निकासी न होने से बारिश का पानी भी कई घरों में घुस जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता रामबली ने नगर परिषद के अधिकारियों से मांग की है कि जो लोग कॉलोनी के भीतर भवन निर्माण कर रहे हैं और नियमों को दरकिनार कर रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उधर, नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने कहा कि अगर भवन निर्माण सामग्री के बीच रास्ते में रखी है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें