फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ऊना डिपो के दो परिचालकों पर सामान का दोगुना किराया मांगने का आरोप

Thu, 18 Apr 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत करने के बाद नालागढ़ डिपो की बस से भेजा सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पथ परिवहन निगम के ऊना डिपो के दो परिचालकों पर सामान ले जाने के लिए निर्धारित किराये से अधिक मांगने का आरोप लगा है। नालागढ़ के युवा उद्यमी सौरभ धीमान ने इस बारे में पथ परिवहन निगम नालागढ़ को भी शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह जरूरी सामान के चार डिब्बे ऊना भेज रहे थे। इसके लिए सौरभ ने अपने कर्मी को नालागढ़ बस अड्डे पर भेजा। जहां पर करीब 3:00 नालागढ़ से देहरा वाया ऊना जा रही बस में सामान भेजना चाहा तो परिचालक ने कहा कि चार डिब्बों का किराया 100 रुपए प्रति डिब्बे के हिसाब से 400 रुपये दिए। लेकिन परिचालक ने 400 रुपये के अतिरिक्त किराया मांगा। ऐसा ही 2:00 बजे ऊना जाने वाली बस के परिचालक पर भी मांग करने का आरोप था। सौरभ धीमान ने इसकी शिकायत परिवहन अधिकारियों को दी तो नालागढ़ डिपो की बस में सामान ऊना भेजा गया।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें इस बारे में शिकायत मिली है। जिसे संबंधित डिपो को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सामान को नालागढ़ डिपो की बस से ऊना भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें