फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योनो एप अपडेट करने का झांसा देकर व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर में शातिरों ने एक व्यक्ति को योनो एप अपडेट करने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 1.47 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार भूपेंद्र पाल निवासी नजदीक हरि मंदिर सोलन ने पुलिस को शिकायत दी है कि 13 मई को शाम के समय उसे फोन पर एक एसएमएस प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि योनो एप एक्सपायर हो गया है। ऐसे में इसे अपडेट करें नहीं तो इसे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बीच एसएमएस पर एक लिंक आया। जैसे ही उसने लिंक ओपन कर उसमें ओटीपी डाला तो व्यक्ति के खाते से एक लाख 47 हजार ट्रांसफर हो गए। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचने की अपील है। किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने खाते की जानकारी न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें