फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोडो मैदान में वाक इन टेस्ट के लिए पहुंच रहे कम लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के ठोडो ग्राउंड में खोले गए वाक इन टेस्ट सेंटर में लोग कोरोना जांच करवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। लोगों में कोरोना का डर बरकरार है। इस कारण लोग टेस्ट करवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। अब विभाग ने लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जल्द ही उपायुक्त से विचार-विमर्श करेगा। इसके बाद शहर के बस अड्डे, बाईपास सहित अन्य स्थानों पर माइक सिस्टम लगाएगा। इसमें पूरा दिन लोगों को टेस्ट के बारे में बताया जाएगा। ये टेस्ट लोग अपनी मर्जी से करवा सकेंगे। अभी यह सुविधा सोलन में शुरू की गई है। ऐसा 1-1 सेंटर नालागढ़ और बद्दी में खोला जाएगा। सेंटर में किए टेस्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट से ही जांचे जाएंगे। कोई भी व्यक्ति लक्षण पाए जाने पर इच्छानुसार टेस्ट करवा सकता है।
सोलन में रोज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके लिए अब एंटीजन टेस्ट के बाद लोगों की सुविधा के लिए वाक इन कोविड टेस्ट के लिए सेंटर स्थापित किया है लेकिन अभी लोग आने से कतरा रहे हैं। उधर, सीएमओ सोलन ने बताया कि वाक इन टेस्ट को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शहर में प्रचार के लिए माइक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें