फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में चुनावी घोषणा के बाद पंचायत ने कूड़ा वाहन किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर पंचायत में फिर से संपूर्ण स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ने लगी हैं। पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होते ही पंचायत ने कूड़ा उठाने के लिए लगाए वाहन को बंद कर दिया है। इस कारण पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी को अनुसार 2015 से पहले धर्मपुर पंचायत में घरों और बाजारों से कूड़ा-कचरा उठाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। 2015 मे चुनी पंचायत ने लोगों की मांग पर कूड़ा धर्मपुर पंचायत से बाहर ले जाने के लिए एमसी सोलन से करार किया था। अब धर्मपुर पंचायत का एमसी सोलन से करार खत्म हो चुका है जिस कारण धर्मपुर बाजार और वार्डों में पिछले एक सप्ताह से कूड़ा-कचरा उठाने वाला वाहन तक बंद कर दिया है। इस कारण वार्डों के लोग घरों से निकलने वाले कूड़े को हाईवे पर फेंकने लगे हैं। इससे गंदगी के ढेर लगना शुरू हो चुके हैं जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा है। स्थानीय लोग तनिश, सुनील, राजेंद्र, सुषमा, मदन सिंह, जगतराम, सुरेश, विकास ने कहा कि धर्मपुर में हर तरफ जगह-जगह कूड़ा बिखरने लगा है। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें