नालागढ़ के जोघों पंचायत के गांव डोलां में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच करते चिकित्सक।संवाद
डोलां गांव में सेवामॉब की ओर से लगाया गया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जोघों पंचायत के तहत आने वाले गांव डोलां में सेवामॉब संस्था की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 70 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें 50 लोगों की मधुमेह, 58 लोगों के रक्तचाप और 41 लोगों के हिमोग्लोबिन की जांच की जांच की गई। शिविर में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।
शिविर में पूर्व खंड चिकित्साधिकारी डॉक्टर मनोज दीक्षित ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इस अवसर पर परियोजना प्रभारी वैभव भाटिया ने बताया कि सेवामॉब संस्था पिछले काफी समय से गांवों में जाकर शिविर लगाती है और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयों का वितरण भी करती हैं। शिविर में डॉक्टर दीक्षित के अलावा वैभव भाटिया, किरण और चालक मोहिंदर भी उपस्थित रहे।