फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में बीपी, मधुमेह समेत कई बीमारियां जांची

Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बददी के महाराणा प्रताप नगर में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में जांच करवाता रोगी।संवाद
विज्ञापन
स्टार इंश्यारेंस कंपनी ने महाराणा प्रताप नगर में लगाया शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के महाराणा प्रताप नगर में स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने हिमालया जनकल्याण समिति के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। शुभारंभ रोड सेफ्टी क्लब बद्दी के अध्यक्ष सुरेंद्र अत्रि ने किया गया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि बीबीएन में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और लोगों को समय समय पर अपनी सेहत की जांच करवाते रहना चाहिए।
विज्ञापन

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि इस शिविर में अल्केमिस्ट अस्पताल पंचकूला के चिकित्सकों ने करीब 50 लोगों के विभिन्न रोगों का इलाज किया। बीपी, शुगर व ईसीजी के टेस्ट भी किए। कैंप में फिजियोथेरेपी के माध्यम से भी इलाज किया गया। अल्केमिस्ट अस्पताल के चिकित्सकों डॉ शिवानी, डाइटिशियन एकता, डॉ डेविड, कुलदीप कौर, श्वेता व विक्की ने संभाली। वहीं स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से सेल्स मैनेजर कर्ण जग्गी, परमजीत कौर, नवल किशोर व बलविंद्र सिंह ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें