फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने सरसा खड्ड पर बनाया अस्थायी पुल

विज्ञापन
बद्दी के सनेड़ पंचायत में सरसा खड्ड पर बना अस्थाई पुल। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। सनेड़ पंचायत के लोगों ने अपने प्रयासों से सरसा खड्ड पर अस्थायी पुल तैयार किया। इस पुल के तैयार होने से खोल बैली गांव के लोगों को यातायात सुविधा मिलेगी। सनेड़ पंचायत के खोल बैली गांव सरसा के पार है।
विज्ञापन

यहां पर पुल नहीं होने से लोग खड्ड पार कर गांव पहुंचते हैं। खोल बैली में स्कूल के साथ एक मंदिर भी है जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बीच में सरसा खड्ड होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। मंदिर के पुजारी श्याम लाल ने गांव वालों के साथ बैठक कर यहां अस्थायी पुल बनाने का फैसला लिया।
बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सैणी, उपप्रधान हरदेव सिंह, पूर्व प्रधान कमल चौधरी, पूर्व प्रधान धीरेंद्र काला, पूर्व प्रधान मुख्तयार राम, पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, रणजीत सिंह, सुलेख कुमार, रामकरण, राकेश, दीवान चंद, गीता राम, मेशी राणा, प्रवीण, हर्ष, कृष्ण, गुरपाल सिंह, माडू राम, काला चौधरी समेत अन्य लोगों के सहयोग से यह अस्थायी पुल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें