फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने मोबाइल पर ऑनलाइन किए वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। शहर के बाजारों में लोगों ने रिज मैदान पर रखे पूर्व मुुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन मोबाइल पर ऑनलाइन किए। हालांकि अधिकतर लोग सुबह ही निजी वाहनों से शिमला की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

बीते कल की तरह शुक्रवार को भी बाजारों में दुकानदार और खरीदारी करने पहुंचे लोगों की जुबान पर छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ही चर्चे रहे। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे विवेक ठाकुर, संजय राणा, अनीता और लाल सिंह ने बताया कि वीरभद्र सिंह के निधन से बेहद दुखी हैं। प्रदेश ने अलग छाप छोड़ने वाले एक बड़े नेता को खोया है। उनके कार्यकाल में किए विकास कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती है। पूर्व सीएम के निधन से प्रत्येक वर्ग में शोक की लहर है। तीन दिन के राज्य शोक के चलते बड़े कार्यक्रम भी बंद चल रहे हैं।
पूर्व सीएम को निगम ने दी श्रद्धांजलि
नगर निगम कार्यालय के बैठक हॉल में मेयर पार्षदों और स्टाफ कर्मियों ने वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मेयर पूनम ग्रोवर सहित पार्षदों ने पूर्व सीएम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें