फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सोलन में ऑनलाइन जमा होंगे सभी बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम सोलन लोक मित्र केंद्रों के जरिये बिलों का पैसा ऑनलाइन जमा करवाने की तैयारी कर रहा है। इन केंद्रों में आम जनता नगर निगम के विभिन्न बिलों जैसे कंजरवेंसी कर, गारबेज शुल्क, पानी का बिल सहित अन्य बिलों का पैसा आसानी से जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित हुए निगम के दूसरे जनरल हाउस में पार्षदों की सहमति के साथ इस मसले को रखा गया। शहर के विभिन्न वार्डों से कार्यालय आने वाले लोगों के लिए निगम में ऑनलाइन पैसा जमा करवाने की राहत पर फैसला लिया गया है।
वहीं, निगम 17 वार्डों में येलो लाइन पार्किंग की सुविधा भी शुरू करेगा। इसमें पार्षदों से जगह चयनित कर पैसे के हिसाब से नए टेंडर लगाए जाएंगे। वर्तमान में निगम के अधिकतर वार्ड पार्किंग सुविधा के लिए तरस रहे हैं। कई वार्डों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि निगम के बिलों का पैसा लोकमित्र केंद्रों से ऑनलाइन जमा करवाया जाएगा। कंजरवेंसी कर, गारबेज शुल्क, पानी का बिल का पैसा जमा करवाने में आसानी होगी। साथ ही शहर के कई वार्डों में येलो लाइन पार्किंग जनता को सस्ती दरों पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें