मनीमाजरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी की साझा
हिमाचल समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को निशाना बना रहा गिरोह
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। चंडीगढ़ के मनीमाजरा पुलिस थाना के पुलिस इंस्पेक्टर नीरज सरना ने सोशल मीडिया के माध्यम से चंडीगढ़ समेत आसपास रहने वाले लोगों से चोर गिरोह से सावधान रहने की अपील की है। चंडीगढ़ व मनीमाजरा में इन दिनों एक चोर गिरोह सक्रिय है, जो लोगों का ध्यान भटकाकर गाड़ी से लैपटाप, मोबाइल या अन्य कीमती सामान उठाकर ले जाते हैं।
उनके अनुसार यह चोर गिरोह अभी तक काफी लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। यह चंडीगढ़ के बाहर हरियाणा के कालका, हिमाचल के लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। बाहरी राज्यों से जो लोग चंडीगढ़ आते हैं खासकर यह उनको टारगेट करते हैं। उनका कहना है कि यह लोग काफी शातिर हैं और पुलिस इन्हें तलाश कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और यदि किसी पर शक हो तो पुलिस से संपर्क करें।