फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रमों में 99 प्रतिशत भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत माह में दो बार हो रहे कार्यक्रम
विज्ञापन

कार्यक्रमों में परिवार के अन्य सदस्यों की भी बड़ी भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले सामुदायिक आधारित कार्यक्रमों में महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। जिले के 1281 आंगनबाड़ी केंद्रों में हर माह गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें करीब 99 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं भाग ले रही हैं। इन कार्यक्रमों से गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छोटे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं। साथ ही उन्हें फल, मेवे और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ भेंट किए जाते हैं। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना है। वहीं, शिशु के छह माह पूरे होने पर अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें बच्चे को पहली बार पूरक आहार देने की शुरुआत की जाती है। माताओं को बच्चे की उम्र के अनुसार पौष्टिक भोजन देने और स्तनपान के साथ पूरक आहार शुरू करने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और बच्चे के पोषण पर जोर
जिला कल्याण अधिकारी डॉ. पद्म देव शर्मा ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम से बच्चे के छह माह पूरे होने पर स्तनपान के साथ पूरक आहार शुरू करने की जानकारी दी जाती है। वहीं, गोदभराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, माताओं और परिवार के सदस्यों को संतुलित आहार तथा मां और बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के प्रति जागरूक किया जाता है।
डॉ. पद्म देव शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें