फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़ला ने कबड्डी और तून बुघार ने जीती वॉलीबाॅल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट दशहरा मेले में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

विजयादशमी पर झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट और दशहरा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय दशहरा मेले के दूसरे दिन मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। मेले में खेल प्रतियोगिताओं, लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मनोरंजन किया।
समारोह में जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट वार्ड मीनाक्षी ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी और अर्की-कश्लोग-मांगू परिवहन समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेला समिति के प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों को सम्मानित किया। मेले के पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल दाड़ला और धुन्दन के बीच खेला गया। इसमें दाड़ला ने 29-20 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल के फाइनल में तून बुघार ने दाड़ला को 25-17 और 25-21 से हराकर खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

झांकी के बाद पुतलों का दहन
विजयादशमी पर यूथ फार्मर क्लब स्यार और धार्मिक क्लब दाड़ला के रामलीला क्लब के सदस्यों ने झांकी निकाली। झांकी सरस्वती विद्या मंदिर स्यार तक पहुंची, जहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। स्थानीय कलाकार सीमा शुक्ला, मास्टर किशोर और मिताली ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य और अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी मेले का आकर्षण रहे। इस अवसर पर पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम, मेला समिति प्रधान सुरेंद्र शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें