फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जलशक्ति के कर्मचारी परेशान दो महीने से नहीं मिली तनख्वाह

Tue, 09 Apr 2024 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पैरा पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्कर्स झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

सोलन। जिले की दर्जनों पेयजल योजनाओं में सेवाएं दे रहे पैरा पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्करों को दो महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। चुनावी ड्यूटी का बहाना बनाकर जिला जलशक्ति विभाग कर्मचारियों की तनख्वाह लटका रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि विभाग ने मार्च और अप्रैल की तनख्वाह अभी तक जारी नहीं की है जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश के बाकी सभी जिलों में इस श्रेणी के कर्मचारियों को तनख्वाह जारी हो चुकी है लेकिन सोलन में अभी तक तनख्वाह जारी नहीं की गई है। कई बार विभाग से संपर्क किया जा चुका है लेकिन तनख्वाह नहीं आ रही। वे बिना किसी अवकाश रोजाना ड्यूटी देते हैं। कर्मचारियों ने समय पर उनकी तनख्वाह जारी करने की मांग की है ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जलशक्ति विभाग की प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा ने बताया कि है कि मुख्यालय से सभी जिलों को इसके लिए पैसा जारी हो चुका है। सोलन जिला में अभी तक कर्मचारियों को तनख्वाह क्यों नहीं दी है, इसकी रिपोर्ट अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें