फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को हो सकते हैं पास जारी : जयराम

Mon, 25 Dec 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सुबाथू में डीएवी स्कूल का उद्धघाटन करते पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री 60 किलोमीटर के दायरे में हटा सकते हैं टोल प्लाजा
विज्ञापन


सुबाथू में एक निजी स्कूल के शुभारंभ पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू(सोलन )। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की घोषणा पर टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों को पास जारी हो सकते हैं। सुबाथू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा गैर कानूनी है, आने वाले समय में सनवारा टोल प्लाजा पर ऐसा फैसला आ सकता है। क्योंकि नितिन गडकरी जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुबाथू के साथ लगती जाडला पंचायत में दून के पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पम्मी की अध्यक्षता में एक निजी स्कूल का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल भी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी व नेपाली गानों पर डांस किया। स्कूल के एमडी यशपाल ठाकुर ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। जयराम ठाकुर ने स्कूल प्रबंधन व ग्रामीणों को नए शिक्षा संस्थान खुलने पर बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के शुभारंभ पर भी सभी को बधाई दी। इस मौके पर कसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष एमएम मेहत्ता, कसौली भाजपा महामंत्री रवि शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजीव कश्यप, रामेश्वर शर्मा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें