फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्रिसमस पर 10,000 वाहनों की आवाजाही, तीन दिन में 37,000 वाहनों ने किया प्रवेश

Mon, 25 Dec 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए हाईवे पर रही पुलिस की तैनाती
विज्ञापन

परवाणू से सोलन सीसीटीवी से भी की गई वाहनों की निगरानी
दिनभर शिमला और कालका की ओर वाहनों की रही आवाजाही
परवाणू टोल बेरियर और सनवारा टोल प्लाजा में लगी रहीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में क्रिसमस के दिन करीब 10,000 वाहनों की आवाजाही कालका-शिमला नेशनल हाईवे से हुई है। वहीं तीन दिन में 37,000 से अधिक वाहनों ने पहाड़ों की रानी शिमला की ओर रुख किया था। हालांकि मौसम के खराब रहने के पूर्वानुमान को लेकर हिमाचल में आए पर्यटकों के हाथ मायूसी लगी है। इसके बावजूद लोगों ने प्रदेश का रुख किया है। बीते तीन दिनों से कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ। दिनभर हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही होने से राहगीरों को सड़क क्रॉस करने के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ा।
सोमवार को भी करीब 5576 वाहन शिमला से चंडीगढ़ की ओर निकले हैं। जबकि 4424 वाहनों ने शिमला की ओर सनवारा टोल से सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक प्रवेश किया। वहीं इस बीच प्रवेश द्वार परवाणू के टोल बेरियर पर भी वाहनों को लेकर लंबी कतारें देखने को मिलीं। जाम से निपटने के लिए भी पुलिस प्रशासन ने इस बार बेहतरीन इंतजाम किया है। पूरे हाईवे पर पुलिस की तैनाती भी की गई है। साथ ही हुडदंग मचाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस हाईवे पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

पर्यटकों के वाहनों की अधिक आवाजाही होने के चलते सनवारा टोल प्लाजा में भी पांचों बूथ से वाहनों को गुजारा जा रहा है। वहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए टोल गेट पर अतिरिक्त टीम भी लगाई गई है। इसी के साथ पुलिस टीम भी एनएच पर गश्त कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट
सोलन पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया स्वागत
बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों का सोलन पुलिस ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर स्वागत किया। इस दौरान सोलन पुलिस ने पूर्ण जानकारी भी दी। साथ ही आग्रह किया कि वह हिमाचल में नियमों की पालना करें। वहीं उन्होंने हिमाचल की खूबसूरत वादियों को साफ व सुंदर रखने के लिए भी आग्रह किया है।

इनसेट
टोल प्लाजा में किसी भी प्रकार की दिक्कत वाहन चालकों को नहीं आ रही है। बीच-बीच में लंबी कतार लग जाती हैं। इसे लेकर पूरी तैयारी की गई है।
-भवानी सिंह
मैनेजर, सनवारा टोल प्लाजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें