फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू के हन्नी ठाकुर ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड

विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जितने वाला परवाणू क हनी ठाकुर। स - फोटो : 1
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। परवाणू के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी हनी ठाकुर ने चंडीगढ़ में आयोजित अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हनी के कोच भूपिन शर्मा ने बताया कि हन्नी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हनी शुरू से ही एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहा है। लगातार अभ्यास के बल पर उसने अपनी अलग पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने हर चुनौती का डटकर सामना किया और सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

कोच भूपिन शर्मा ने बताया कि हन्नी पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुका है। वह अंडर-15 जिला चैंपियन रह चुका है, जहां उसने सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में जीत हासिल की थी। इसके अलावा वह अंडर-13 ओपन कैटेगरी में जिला विजेता रह चुका है और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका है। स्कूल खेलों में भी हनी जिला चैंपियन रहने के साथ प्रदेश स्तर तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें