नालागढ़ के एक निजी होटल में यूको बैंक के पेंशनर बैठक में भाग लेते हुए- स्रोत- पेंशनर
- फोटो : चटख धूप होने से भिनगा में सड़क पर पसरा सन्नाटा।
नालागढ़ में यूको बैंक पेंशनर एसोसिएशन की प्रदेश इकाई ने विभिन्न मांगों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। यूको बैंक पेंशनर एसोसिएशन की प्रदेश इकाई की बैठक में पेंशन अपडेशन, विशेष भत्ता पेंशन में शामिल करने की मांग उठाई गई। प्रदेशाध्यक्ष ओपी पांटा ने बैठक इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मार्च में हुई तिमाही की बैठक की समीक्षा की। नालागढ़ में निजी होटल में आयोजित बैठक में पिछले वर्ष 30 अक्तूबर बिलासपुर के घुमारवीं में हुई बैठक के कार्य बिंदू को सदन में अनुमोदन दिया। बैठक में पेंशन अपडेशन, विशेष भत्ते को पेंशन में शामिल करने, एआईबीआर एफ को रिवीजन में नेगोशिएशन के लिए शामिल करने जैसे मांगों पर चर्चा की गई।
बैठक में एसोसिएशन के वर्ष 2025-26 के आय व्यय का लेखा जोखा सदन में प्रस्तुत किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को एसोसिएशन में शामिल किया जाए। एसोसिएशन में 500 से ज्यादा सदस्य हैं। बैठक में महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, पैटर्न यूसी शर्मा, सलाहकार टीएन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीएस ठाकुर समेत प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकारिणी के सदस्यों बैठक में भाग लिया।