फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक खोलेगा शाखाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के अध्यक्ष आरएल बहल ने वार्षिक आम सभा में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परवाणू( सोलन)। परवाणू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की 27वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन प्रधान कार्यालय परवाणू में हुआ। बैंक के अध्यक्ष आरएल बहल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी उपस्थित तथा वर्चुअली जुड़े शेयरधारकों का स्वागत किया और बैंक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बैंक द्वारा किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्लैटिनम एटीएम कार्ड, स्कैन कोड आदि डिजिटल सेवाएं शुरू की गई हैं। नेफ्ट की सुविधा पहले से दी जा रही थी। भविष्य में आईएमपीएस और नेट बैंकिंग पर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बैंक अपने ग्राहकों को नवीनतम सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण कुमार अरोड़ा ने बैंक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और कहा कि बैंक पिछले दो वर्षों से लाभ में चल रहा है। बैंक का एनपीए 11.53 प्रतिशत से घटकर मात्र 0.37 प्रतिशत रह गया है। बैंक की पूंजी 505 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि बैंक अपने कार्य का विस्तार करने के लिए भविष्य में अन्य स्थानों पर शाखाएं खोलेगा। यही नहीं बैंक को बहुराज्यीय बनाने पर भी कार्य हो रहा है, जिससे हिमाचल के बाहर भी बैंक की शाखाएं खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष अर्जुन बहल, निदेशक नरेश गुप्ता, सुभाष शर्मा, विक्रम राज शर्मा, अजय अग्रवाल, जय सिंह, राधिका कपूर, अमरजीत सिंह, पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार सरीन तथा आभासी रूप से नालागढ़ शाखा में ग्राहक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें