फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी परवाणू की सड़कें होंगी चकाचक

Sat, 04 Mar 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो, परवाणू, सोलन
विज्ञापन
परवाणू नप की बैठक में भाग लेते पाषऱद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर परिषद परवाणू की बैठक में शहर के विकास कार्यों के लिए वित्त वर्ष 2017-18 में साढ़े आठ करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। औद्योगिक शहर में सड़कों की मरम्मत को खास तरजीह दी है। बिजली, पानी, पार्कों, सीवरेज और पथ प्रकाश की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए बजट में प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


मुख्य मदों में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 35 लाख के बजट का प्रावधान रखा है। सड़कों की मरम्मत के लिए दो करोड़, सीवरेज व्यवस्था के लिए 2.50 करोड़ तथा पार्कों के लिए 40 लाख की रकम रखी है। इसके अलावा 14 लाख रूपए से प्रत्येक वार्डों में फुटपाथ का निर्माण किया, सड़कों, नालियों, डंगों और अन्य कार्यों में खर्च किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता नप चेयरमैन ठाकुर दास ने की। वहीं  नप उपाध्यक्ष विरमा देवी आजाद, पार्षद राजेश शर्मा, संजय यादव, प्रेम लता गुलेरिया, मनोनीत पार्षद हरीश आजाद, निशांत चौहान, संदीप चौहान और नप कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा बैठक का हिस्सा बने।  
 
औद्योगिक शहर परवाणू में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले करीब 25 लोगों को केंद्र सरकार की आईएचएसडीपी (इंटग्रेटिड हाउसिंग एंड सल्म डवेल्पमेंट प्रोग्राम) योजना के तहत मकान मिलेंगे। इसे लेकर बैठक में चर्चा हुई। गरीब रेखा से नीचे के मकानों को आवेदन करने वाले लोगों को विचार विमर्श कर चयनित किया गया। हालांकि केंद्र सरकार की योजना कि तहत मकान पाने के लिए करीब 90 लोगों ने आवेदन किए थे जिसमें से कुल 20 लोगों के आवेदनों में ही शर्तें सही पाई गईं। बैठक में तीन विधवा महिलाओं और 2 अन्य हिमाचलियों की कुछेक शर्तें पूरी न होने को लेकर नप ने शहरी विकास विभाग के निदेशक से इस बारे में बातचीत कर उन्हें मकान आवंटित करने की इजाजत ली जाएगी।
विज्ञापन


नप में बिखराव, कई पार्षद नदारद
नप की बैठक में पार्षदों की कमी और एकजुटा में बिखराव दिखा। शनिवार को परवाणू के सभागार में आयोजित बैठक में कुछ पार्षद नदारद रहे। वार्षिक बजट बैठक में एक मनोनीत पार्षद कमल अग्रवाल सहित भाजपा समर्थित 4 पार्षद डेजी ठाकुर, निशा शर्मा, अनिता देवी और अनुपम गुप्ता मौजूद नहीं रहे जबकि शेष मौजूद रहे। उधर भाजपा पार्षदों का कहना था कि पांच को प्रस्तावित आक्रोश रैली के आयोजन को लेकर वह व्यस्त रहे। लिहाजा नप की बैठक में नहीं पहुंच सके।

400 उद्योगों व सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ
यदि नगर परिषद की सीवरेज और सड़कों को दुरुस्त करने की कवायद रंग लाई तो शहर और आसपास सटे करीब 400 उद्योगों को लाभ मिलेगा। यही नहीं सीवरेज सुविधा से सैकड़ों की आबादी लाभान्वित होगी। शहर के जर्जर पार्कों के अलावा वाटर सप्लाई के छोटे-मोटे कार्य भी दुरुस्त होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें