फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में मारपीट का आरोपी सात साल बाद किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के बार-बार बुलाने पर भी नहीं हो रहा पेश, 2025 में भगोड़ा किया घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू पुलिस की पीओ सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात साल पुराने मारपीट के मामले में एक भगोड़े अपराधी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान सुखजिंदर सिंह उर्फ मोंटू, निवासी रतपुर कॉलोनी, पिंजौर (पंचकूला) के रूप में हुई है। अदालत ने इसे इसी साल सितंबर में भगोड़ा घोषित किया था। मामला 13 जून 2018 का है, जब परवाणू निवासी प्रमोद शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जब वह अपने साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी में सेक्टर-4 से परवाणू की ओर जा रहे थे, तो कसौली रोड चौक पर कुछ हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया। डंडों, तलवारों और पत्थरों से लैस हमलावरों ने प्रमोद और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया और गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। ट्रायल के दौरान अदालत ने सुखजिंदर सिंह को बार-बार पेश होने के आदेश दिए, लेकिन वह कभी हाजिर नहीं हुआ। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, 27 सितंबर 2025 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोट
परवाणू पुलिस की टीम आरोपी पर लगातार नजर रख रही थी। वीरवार को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने पिंजौर-कालका क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुखजिंदर सिंह को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरव सिंह,एसपी,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें