फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 16 लाख 70 हजार में नीलाम हुई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नप को 13.93 लाख रुपये का हुआ मुनाफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ के अधीन आने वाले पुराने बस स्टैंड की कार पार्किंग सहित दुकानों की नीलामी कर दी गई है। इस बार की बोली में नगर परिषद को 13 लाख 93 हजार 900 रुपये का मुनाफा हुआ है। परिषद के सभागार में आयोजित यह बोली नगर परिषद की उपाध्यक्ष तारा अवस्थी की अध्यक्षता में हुई, जबकि बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

परिषद सभागार में आयोजित बोली में पुराने बस अड्डे की कार पार्किंग 16,70,000 रुपये में नीलाम हुई। चाय कैंटीन की बोली सोहन लाल ने 60,000 हजार में ली। जूसबार ताज मोहमम्द ने 46,000 रुपये में लिया हैै। फ्रूट शॉप की बोली देवराज ने एक बार फिर से 55,500 रुपये में ली हैै। मिनी सचिवालय के समीप बनी नप की कार पार्किंग इस बार सतनाम ने 2,00000 रुपये में ली है। नए बस स्टैंड के समीप नप की नवनिर्मित पार्किंग की भी नीलामी मोईन खान के नाम रही, उसने इसे 56,000 में लिया है। परिषद की ओर से दो दुकानों की मासिक बोली की गई, जिसमें एक दुकान 19,000 मासिक किराए पर राजेश कुमार और दूसरी शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह ने 2400 रुपये माह में किराए पर ली है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि पुराने बस अड्डे की कार पार्किंग सहित दुकानों की नीलामी कर दी गई है और परिषद को इस बार की बोली से 13,93,900 रुपये का मुनाफा हुआ है। बोली प्रक्रिया में पार्षद शालिनी शर्मा, वंदना बंसल, संजीव भारद्वाज, अल्का वर्मा, महेश गौतम, अमरिंदर भिंडर, सहर शर्मा, मनोनीत पार्षद ओंकार गुप्ता, कृष्ण संगर, रविंदर संयान, बलजीत कौशिक,जेई प्रभात शर्मा, लिपिक अमृतलाल और संजीव कुमार आदि सहित बोलीदाता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें