नालागढ़ में 15 कंपनियों ने किया कैंपस इंटरव्यू
जिले के 1500 युवाओं ने लिया इंटरव्यू में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आईटीसी दोन बॉस्को टैक सोसायटी सेंटर नालागढ़ ने निशुल्क रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 210 युवाओं को रोजगार दिया गया। रोजगार मेले में 1500 युवाओं ने भाग लिया था। रोजगार मेले का शुभारंभ नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने किया गया।
इस दौरान 15 कंपनियों ने माइक्रोटर्नर्स, फ्रेसिनियस काबी ऑनकोलॉजी लिटिमेट्ड, पीएंडजी, इनोवा कैप्टैब, एडमेड फार्मा, मैकलोड फार्मा, सन फार्मास्यूटिकल, सोडेक्सो इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, इंदौरमा, समर्थ लाइफ साइंस, स्टील बर्ड हाई इंडिया लिटिमेटेड, जय मां इंडस्ट्रीज, जय मां जलपा इंडस्ट्रीज, कृष्णा टेक्नो प्लास्ट, सेंटिस फार्मा, ग्रिंडवेल नॉर्टन लिमिटेड आदि कंपनियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन 15 कंपनियों ने 210 युवाओं को रोजगार दिया। सेंटर हेड लाल चंद ठाकुर ने बताया कि आईटीसी दोन बॉस्को टैक सोसायटी सेंटर नालागढ़ की ओर से यहां रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय सोलन के साथ मिलकर आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में 1500 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए रोजगार कार्यालय के स्टाफ, संदीप ठाकुर, शामली ठाकुर, विजय सिंह, आईटीसी के स्टाफ, राहुल, दोन बॉस्को टैक सोसायटी के स्टाफ और कलस्टर कोऑर्डिनेटर मनप्रीत, ट्रेनर अवनीश, हरीश नैंसी, मीनाक्षी और साहिल आदि का आभार जताया।