फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंन्द्राणु को मिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
पंन्द्राणु में शिक्षा मंत्री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करते हुए
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया लोकार्पण, कहा- विस क्षेत्र में 11 पीएचसी के बन रहे भवन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने शान ए देवघार प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। पंन्द्राणु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की सौगात मिली है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत पंन्द्राणु में 1.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पब्बर वैली यूथ क्लब पंन्द्राणु की ओर से आयोजित शान ए देवघार वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण है। विशेषकर, किरण क्षेत्र और पंन्द्राणु पंचायत जुब्बल और उत्तराखंड की संस्कृति के मिलन का केंद्र है। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पंन्द्राणु के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, उत्तराखंड और चौपाल उपमंडल के लोगों को भी लाभ मिलेगा। दूरदराज के ग्रामीणों को अब घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा। मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में 206 नई सड़कों का निर्माण और पासिंग करवाई गई है। वर्तमान में करीब 850 करोड़ रुपये के सड़क और भवन निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इस वर्ष के अंत तक यह राशि एक हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि किरण क्षेत्र में भी लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से छह नई सड़कों का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, पंचायत समिति अध्यक्ष कमलेश झगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथटा, तहसील यूनियन कोटखाई के अध्यक्ष गुमान सिंह, कौशल मूंगटा, ब्रिज लाल ठाकुर, राजिंदर गांगटा, राणा महिंदर, ग्राम पंचायत कुड्डू के प्रधान लक्ष्मण चौहान, स्थानीय पंचायत प्रधान सुरजन, उपप्रधान रवि चौहान, चत्तर चौहान, मनोज सामटा, मही राम, संदीप सेहटा और युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को कर रही मजबूत
मंत्री रोहित ठाकुर ने वॉलीबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए स्थानीय युवक मंडल को बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान में युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से दूर रखने में खेल प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। वॉलीबाल पहाड़ी क्षेत्रों का लोकप्रिय खेल है और शिमला जिले ने इस खेल में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पिछले 70 वर्षों में प्रदेश में आठ खेल छात्रावास थे, जबकि वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है। खेल कोटे के माध्यम से 300 युवाओं को रोजगार भी मिला है। उन्होंने जुब्बल स्थित स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रदेश का पहला ऐसा खेल संस्थान है, जहां छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां आठ अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये कर दी है। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जा रहा है। प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षा मंत्री ने फाइनल में पहुंची टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन के लिए स्थानीय युवक मंडल को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें