फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: केसीसी अभियान और बैंकिंग योजनाओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय यूको बैंक सोलन के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की सितंबर तिमाही-2026 की बैठक हुई। अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने की और विकास खंड अधिकारी धर्मपुर धनीराम पंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2026-27 के तहत 30 सितंबर 2026 तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संतृप्ति अभियान सहित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान तमन्ना मोदगिल ने बैंक प्रतिनिधियों को पात्र आवेदनों का समयबद्ध निपटारा करने तथा कृषि, एमएसएमई और स्वरोजगार के क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में 21 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2026 तक चल रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर यूको आरसेटी सोलन की निदेशक मीनू बारिया, डीपीएम सोलन प्रियंका तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें