सोलन में बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री के साथ।
- फोटो : SOLAN
सोलन। पंचायत समिति सोलन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पर भी भगवा लहरा गया है। वीरवार को सोलन में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच खींचतान चलती रही। चुनाव में 17 में से 10 सदस्यों ने भाजपा के पक्ष में वोट डालकर भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर मोहर लगा दी। वार्ड-15 बोहली से जीतकर आए भीमसेन को सोलन बीडीसी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
वहीं जौनाजी वार्ड-8 से जीते लक्ष्मी दत्त को सोलन बीडीसी उपाध्यक्ष बनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने जनसमर्थन के लिए सभी का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी नीतियों को देखते हुए जनता ने लोकतंत्र के सेमीफाइनल में यह साबित कर दिया है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा रिपीट करेगी। अभी तक भाजपा जिला परिषद के साथ-साथ जिला की 5 में से 3 पंचायत समितियों पर कब्जा कर चुकी है। नालागढ़, सोलन और धर्मपुर में भाजपा का कब्जा हो चुका है।