फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपरलेस होंगी जिला की पंचायतें, ऑनलाइन होंगे कार्य

Thu, 12 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
ई विधानसभा के बाद अब सोलन की पंचायतें भी पेपरलेस होंगी। जिला पंचायतीराज विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ई विधानसभा के बाद अब सोलन की पंचायतें भी पेपरलेस होंगी। जिला पंचायतीराज विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रथम चरण में जिला सोलन में ई पंचायत के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच पंचायतों का चयन किया है। यह पंचायतें 31 जनवरी तक पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी जाएंगी। पंचायतों के ऑनलाइन होने से विकास कार्यों के प्रस्ताव और अनुमोदित बजट के शेल्फ ऑनलाइन तैयार होंगे।
विज्ञापन


इससे कार्यों की स्वीकृति भी आसानी से ऑनलाइन ही मिलेगी। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके अतिरिक्त पंचायतों का पूरा खर्च भी ऑनलाइन होगा जिससे कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी। ऑनलाइन होने से लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कई प्रमाण पत्र आनलाइन ही मिल सकेंगे। पेपरलेस होने से पंचायतों में स्टेशनरी पर होने वाला हजारों रुपये का सालाना खर्च भी कम होगा।

जिला से विकास खंड सोलन की पंचायत सन्होल, विकास खंड कंडाघाट की पंचायत वाकना, विकास खंड धर्मपुर की पंचायत गोयला और कसौली गड़खल, विकास खंड कुनिहार की पंचायत मांगू को प्रारंभिक चरण में शामिल किया है। अगर यह कवायद सफल रहेगी तो शेष पंचायतें भी पेपरलेस और ऑनलाइन होंगी।
विज्ञापन


कनेक्टिविटी की ही सकती है दिक्कत
पंचायतों को ऑनलाइन करने में सबसे बड़ी समस्या नेट कनेक्टिविटी की हो सकती है। कई स्थानों पर यह सेवा शून्य है। लिहाजा पंचायतों को ऑनलाइन करने में यह बड़ी चुनौती है। कई पंचायत सचिव भी कंप्यूटर में निपुण नहीं हैं। ऐसे में कार्यों के निष्पादन में दिक्कत हो सकती है।

31 जनवरी तक पंचायतें होंगी ऑनलाइन : बराक्टा
जिला पंचायत अधिकारी विजय बराक्टा ने बताया कि जिला की पांच पंचायतों को ई पंचायत के तहत पायलट प्रोजेक्ट में लिया है। पंचायतों को 31 जनवरी तक ऑनलाइन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले की सभी पंचायतों को ऑनलाइन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें