फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से नाराज पंचायत चौकीदार भूखहड़ताल पर

Wed, 25 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
इंटक से संबंधित पंचायत चौकीदार यूनियन सोलन ने मांगें पूरी न होने से खफा होकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक भूखहड़ताल शुरू कर दी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटक से संबंधित पंचायत चौकीदार यूनियन सोलन ने मांगें पूरी न होने से खफा होकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक भूखहड़ताल शुरू कर दी है। भूखहड़ताल शुरू करने से पहले यूनियन ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रदेश इंटक के सचिव सुरजीत राणा ने की।
विज्ञापन


मीटिंग में सोलन के अर्की, धर्मपुर, नालागढ़, सोलन और कंडाघाट ब्लॉक की 100 पंचायतों के चौकीदारों ने भाग लिया। पंचायत चौकीदार यूनियन के प्रधान प्रेमलाल ने बताया कि प्रदेश यूनियन ने मांगपत्र सरकार को सौंपा था। इसमें कहा था कि अगर पंचायत चौकीदारों की मांगों को लेकर सरकार ने मीटिंग के लिए 24 मई तक नहीं बुलाया तो 25 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इसी फैसले के तहत हड़ताल शुरू की है। भूख हड़ताल पर 24 घंटे के लिए पहले प्रेमलाल कुनिहार ब्लॉक, राजेंद्र कुमार सोलन ब्लॉक, कुलदीप सिंह नालागढ़ ब्लॉक से बैठक हैं। इसके बाद तीन अन्य 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

यह क्रम तब तक चलता रहेगा जब तक प्रदेश कार्यकारिणी से कोई आदेश या सरकार द्वारा बैठक के लिए नहीं बुलाया जाता। चौकीदार सुबह नौ से शाम 5 बजे तक पंचायत कार्यालय में ड्यूटी करते हैं। पंचायत घर में सफाई, शौचालय की सफाई, पंचायत घर में माली का कार्य, सदस्यों के लिए चाय पानी और लोगों को ग्रामसभा की सूचना, समन इतलाह अन्य कार्य भी उन्हें करना पड़ते हैं। लेकिन इस महंगाई के दौर में चौकीदारों को प्रतिमाह महज 2000 रुपये तनख्वाह दी जा रही है। इसमें परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं मांगें
- 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके चौकीदारों को बनाएं पार्टटाइम
-15 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके चौकीदारों को दैनिक भोगी बनाया जाए
-15 वर्ष से ऊपर के कार्यकाल वालों नियमित किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें