फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पद्मश्री प्रो. प्रेम लाल गौतम साइटेशन ऑफ ऑनर से सम्मानित

विज्ञापन
नौणी विवि में प्रो. प्रेम लाल गौतम को साइटेशन ऑफ ऑनर से सम्मानित करते विवि के कुलपति प्रो. एच.ए
विज्ञापन
शिक्षा, अनुसंधान और कृषि नीति में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत
विज्ञापन

नौणी के वीसी प्रो. एचएस बवेजा ने दिया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि के पूर्व छात्र और देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. प्रेम लाल गौतम को विश्वविद्यालय के साइटेशन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। मंगलवार को आयोजित विशेष समारोह में कुलपति प्रो. एचएस बवेजा ने सेवानिवृत्त प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों और छात्रों की उपस्थिति में उन्हें ये सम्मान दिया।
प्रो. गौतम का भारतीय कृषि क्षेत्र में पांच दशकों से अधिक का गौरवशाली कार्यकाल रहा है। वे आईसीएआर के उप महानिदेशक और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष जैसे देश के कई शीर्ष पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (बिहार) के कुलाधिपति हैं। उन्हें विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में योगदान के लिए पद्मश्री और हिमाचल गौरव पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. बवेजा ने इसे विश्वविद्यालय के इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय बताया। सम्मान के लिए आभार जताते हुए प्रो. प्रेम लाल गौतम ने कृषि अनुसंधान में सार्वजनिक-निजी सहभागिता और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्वानुमान आधारित शोध पर बल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें