फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र खोलें, रोगियों को लिखें सस्ती दवाएं

Mon, 04 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने लोगों संग जोनल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असंतोष जताते हुए हल्ला बोल दिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने लोगों संग जोनल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असंतोष जताते हुए हल्ला बोल दिया है। आरोप है कि अस्पताल में रोगियों को महंगी दवाएं लिखी जा रही हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है। जन औषधि केंद्रों में ताले लटके पड़े हैं। चिकित्सकों की कमी से अस्पताल जूझ रहा है और रोगी परेशान हैं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन को पंद्रह अप्रैल तक व्यवस्थाओं में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया है। स्वास्थ्य सेवाएं न सुधरने की स्थिति में 20 से सांकेतिक धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सक अधिकारी सोलन को सोमवार को ग्राम सभा ने ज्ञापन भी सौंपा है।

यह मांगें उठाई
सोलन जोनल अस्पताल में जन औषधि केंद्र को शुरू किया जाए, रोगियों को जैनरिक दवाएं बड़े अक्षरों में लिखकर दी जाएं, अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, विभिन्न वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करें तथा पर्चियां बनाने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


पहले भी सौंपा था ज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश सचिव रमन प्रिमटा, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सचिव विक्रम मेहता, नगर इकाई अध्यक्ष लायकराम ठाकुर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, राजीव त्यागी, प्रकाश सिंह, विनोद चौहान और अन्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2 दिसंबर 2015 को भी ज्ञापन सौंपा था। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जाता रहा। लिहाजा अगर अब उनकी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। सांकेतिक धरना और प्रदर्शन किया जाएगा।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के होंगे प्रयास
सीएमओ डॉ. आरके दरोच ने कहा कि ज्ञापन उन्हें मिला है। लोगों और संबंधित संस्था की मांगों पर गौर किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के भरसक प्रयत्न होंगे। अस्पताल में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साफ सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। वार्ड में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें