फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू के सभी वार्डों में बनेंगी ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू के तहत सभी वार्डों में ओपन जिम, स्वागतद्वार समेत वर्षाशालिका का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय नप परवाणू की ओर से आयोजित आमसभा में लिया गया। इसकी अध्यक्षता नप अध्यक्ष निशा शर्मा ने की। बैठक में कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा इस दौरान नगर परिषद के लंबित कार्यों पर भी चर्चा की गई। इसमें ठेकेदारों को समय पर कार्य को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारी अधिकारी ने शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों की सुझाव लिए। शहर के विकास के लिए नई रूपरेखा तैयार की गई। इसमें शहर के हर वार्ड में वेलकम बोर्ड और गेट, सुंदर रेन शेल्टर, मिट्टी के कटान को रोकने के लिए सड़कों के किनारे टाईलें, हर वार्ड में ओपन जिम, दुर्घटना संभावित मोड़ पर कनवैकस मिरर, गोशाला का विस्तार, इलेक्ट्रिक शवदाह फर्नेस, परिषद के परिसर में दुकान और बूथों का निर्माण शामिल रहा।
इसके अलावा निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के ठेकेदार निर्धारित समय शाम 3 से 5 बजे नगर परिषद कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता या अन्य कर्मचारी से मिल पाएंगे ताकि कार्यालय का रूटीन काम रूकावट न आए। बैठक में इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, पार्षद लखविंद्र सिंह, चंद्रावती भारती, मोनिशा शर्मा, डेजी ठाकुर, रंजीत ठाकुर, मनोहर लाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें