फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी क्षेत्र में ट्रामा सेंटर खुलवाए केंद्र सरकार ः भाजपा

Sat, 18 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी दून मंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से बीबीएन क्षेत्र में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग की है। पूर्व विधायक विनोद चंदेल, हंसराज चंदेल, मंडल प्रधान बलवीर ठाकुर और मीडिया प्रभारी तरसेम चौधरी ने बताया कि बीबीएन प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और यहां रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। अधिक वाहन और सड़कों की हालत खस्ता होने के कारण प्रदेश की सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं इसी क्षेत्र में होती हैं। कहा कि दुर्घटनाओं में शिकार लोगों का समय पर इलाज न होने के कारण उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इस कारण बीबीएन क्षेत्र में ट्रामा सेंटर का खुलना अति आवश्यक है। इन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल जगत प्रकाश नड्डा से हिमाचल दौरे के दौरान मिले थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नड्डा ने इसको जायज समस्या बताते हुए आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक विनोद चंदेल के साथ गोपाल ठाकुर, कैप्टन हेमराज वर्मा, बलविंद्र ठाकुर, तरसेम चौधरी, कृष्ण कौशल, कांति प्रकाश, पूर्ण चंद गुप्ता, दुर्गावती, बबलू कुठाड़, पवन शर्मा, पूर्ण चंद गुप्ता, ईश्वर दत्त, संजय शर्मा, भगत राम ठाकुर, अमर चंद थाना, सरवन चंदेल, राजेंद्र झल्ला, मुखत्यार लादी, गुरनाम सैणी, जसविंद्र ठाकुर, संदीप चौधरी, प्रेम चंद ठाकुर, माधोराम मेहता, गुरमित ठाकुर, रंजित मेहता, हुक्म चंद कश्यप, रामलाल मेहता, निर्मल काठा, गुरभजन भटौली, हुक्मचंद कश्यप, लालचंद रामेश्वर, मोहन लाल, मेहरचंद, नरेंद्र, शेषपाल राणा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें