फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान समेत अन्य विषय के प्रोजेक्ट आइडियाज करने होंगे अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत सत्र 2023-24 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इसमें विद्यार्थी अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों ई-एमआईएएस पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश भर के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थी योजना के तहत आवेदन करेंगे।
इस योजना का मकसद विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें वैज्ञानिक गतिविधियां को बढ़ावा देना है। चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में उनके मॉडल के लिए दस-दस हजार रुपये भी डाले जाएंगे। इससे उन्हें मॉडल तैयार करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों को पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं कि छात्र हित में इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। छठी से दसवीं तक की कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूल अपना नामांकन ईएमआईएएस-वेब पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत अब केवल ऑनलाइन नामांकन ही स्वीकार किए जाते हैं। इंस्पायर अवार्ड योजना के जिला सोलन के नोडल अधिकारी अमरीश शर्मा ने बताया कि कोई भी प्राइवेट व सरकारी विद्यालय छठी से दसवीं तक प्रत्येक कक्षा से एक-एक मेधावी विद्यार्थी जिनके अंदर अच्छी वैज्ञानिक योग्यता हो, को नामांकित कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों और अध्यापकों से अपील की कि योजना के लिए आवेदन अभी से शुरू कर दें ताकि अंतिम तिथि तक बिना किसी रुकावट के पोर्टल पर आवेदन हो सकें। उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि सभी सरकारी व निजी स्कूलों को 31 अगस्त तक नामांकन भरने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें