फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को कुचला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू में हादसा, पंजाब नंबर की कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा पहुंची
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था मजदूर, ईएसआई अस्पताल में घायलों का उपचार जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। परवाणू टीटीआर के समीप सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एनएचएआई की ठेकेदार कंपनी के मजदूर एनएच किनारे निकास नाली का काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोलन की ओर से चंडीगढ़ जा रही पंजाब नंबर की एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर दूसरी लेन में जा पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे काम कर रहे तीन मजदूर कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल, परवाणू पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज फिलहाल जारी है। मृतक की पहचान सुकाड़ी ऋषि (65 वर्ष) निवासी पूर्णिया बिहार के रूप में हुई है। डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें