फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हैंडब्रेक लगाना भूले, पीछे लुढ़की गाड़ी की चपेट में आने से चंडीगढ़ के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डगशाई के दोसड़का के समीप पेश आया हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दोसड़का-डगशाई मार्ग पर शनिवार तड़के तीन बजे एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शौच के लिए गाड़ी से उतरे दो व्यक्तियों की एक लापरवाही जानलेवा साबित हुई। गाड़ी का हैंड ब्रेक लगाना भूल जाने के कारण वाहन पीछे की ओर लुढ़कने लगा, जिसकी चपेट में आने से चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मलकीत सिंह निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के करीब तीन बजे दोसड़का-डगशाई के पास दो लोग अपनी गाड़ी रोककर शौच के लिए नीचे उतरे। इस दौरान चालक वाहन का हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। ढलान होने के कारण गाड़ी धीरे-धीरे पीछे की ओर लुढ़कने लगी। जैसे ही दोनों व्यक्तियों ने गाड़ी को नियंत्रित करने या उसमें चढ़ने का प्रयास किया, गाड़ी पूरी तरह अनियंत्रित हो गई। हादसे में मलकीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें