गुप्त सूचना पर कार्रवाई, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बद्दी पुलिस की विशेष टीम ने एएसआई रणजीत सिंह की अगुवाई में नालागढ़ के महुआ गांव के एक व्यक्ति से 60.98 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस न चूरा पोस्त कब्जे में लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली की महुआ में एक व्यक्ति चूरा पोस्त बेचने का अवैध धंधा करता है। सूचना के आधार पर एएसआई रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महुआ के नरेश कुमार पुत्र अमर चंद के घर पर दबिश दी। उसके घर से 60.98 किलो चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने चूरा पोस्त कब्जे के लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।