फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टिपर के टायर के नीचे आने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाली भोला गांव में सड़क पार कर रहा था नन्हा कार्तिक
विज्ञापन


पुलिस ने चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। क्षेत्र के डाडी भोला गांव के पास एक टिपर के टायर की चपेट में आने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार डाडी भोला गांव के समीप एक टिपर ने सड़क पार करते हुए डेढ़ साल के बच्चे को टक्कर मार दी। इससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक बच्चे की पहचान कार्तिक पुत्र राजू निवासी गांव बउंथन बुजर्ग, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। उसके पिता नालागढ़ के डाडी भोला गांव में झुग्गी बना कर रहता है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि यह हादसा टिपर चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें