फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन जिले में ओमिक्रॉन की दस्तक, 512 लोग संक्रमित, 26 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
सोलन। जिले में ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। वीरवार को कोरोना के नए वैरिएंट का पहला मामला आने की पुष्टि हुई। जिले के बीबीएन क्षेत्र की एक महिला ओमिक्रॉन की चपेट में आई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन

जीनोम स्टडी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल 29 दिसंबर को भेजा था जिसकी रिपोर्ट अब स्वास्थ्य विभाग के पास आई है। वहीं, वीरवार को कोविड से सोलन निवासी 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
वीरवार को अग्निशमन विभाग, नालागढ़ के निजी उद्योग और दाड़लाघाट में कंपनी के कामगार कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिले में कुल 512 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। विभाग ने संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि जिले में ऑमिक्रोन का पहला मामला आया है। बीबीएन में महिला बीते दिनों पॉजिटिव आई थी और महिला का सैंपल जीनोम स्टडी के लिए भेजा था जिसमें वह पॉजिटिव आई है।
वीरवार को एक 26 वर्षीय युवक ने कोरोना से दम तोड़ा है। युवक का इलाज अस्पताल में चला था। वीरवार को जिले में 1719 सैंपलों की जांच की गई। जांच के दौरान 175 आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन से 337 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि सर्वाधिक मामले नालागढ़ ब्लॉक से हैं। नालागढ़ ब्लॉक से 193 मामले हैं जबकि धर्मपुर से 160 और सोलन शहर से 60 लोग पॉजिटिव हुए हैं। सायरी ब्लॉक से 26, अर्की ब्लॉक से 42, चंडी ब्लॉक से नौ और अन्य 22 मामले हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस 2591 हो गए हैं जबकि 24589 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें