फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट में ओम प्रकाश शर्मा बने अध्यक्ष

विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एसएमसी गठन के दौरान उपस्थित अभिभावक, नवन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठन हुआ। इस प्रक्रिया में 170 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से ओम प्रकाश शर्मा को एसएमसी अध्यक्ष, पूजा को उपाध्यक्ष और दीपक गजपति को मुख्य सलाहकार चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकारिणी के गठन के बाद आयोजित बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए भविष्य में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान और शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सीएचटी श्रीनिवास सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें