फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: अधिकारी और जनप्रतिनिधि बोले- कोरोना की बूस्टर डोज है जरूरी

Fri, 08 Jul 2022 12:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बूस्टर डोज और वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने अभियान चलाया है। इस अभियान में अब अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी जुड़ गए हैं। एडीएम, डॉक्टर, प्रधान, धावक, अध्यापक और छावनी बोर्ड के सदस्यों से लेकर कई अन्य प्रभावशाली लोगों ने अमर उजाला की सराहना कर लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है। अभियान में जुड़कर अंतरराष्ट्रीय मेराथन धावक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी अभियान में आगे आने के लिए लोगों को कहा है।

विज्ञापन


देश भर में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 200 करोड़ छूने वाला है लेकिन जिले में अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो कोविड वैक्सीनेशन नहीं करवा रहे हैं। अभी तक जिले में 18 आयु वर्ष से ऊपर, 12-15 और 15-18 आयु के बच्चों का भी वैक्सीनेशन कार्य चला है। हैरत की बात है कि जिले में कई लोग पहली डोज लगाने के बाद दूसरी डोज नहीं लगा रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभी तक एक भी डोज नहीं लगाई हैं।

तीनों डोज लगवाएं
मैंने कोरोना वैक्सीन के तीनों डोज लगवा दिए हैं। लोगों से भी आग्रह है कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाएं। गांव-गांव में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करें और बच्चों को भी वैक्सीन के लिए बताएं।
विज्ञापन

- केश्वाराम, उपमंडलाधिकारी, अर्की

जल्द करवा लें वैक्सीनेशन
कोरोना माहमारी को हल्के में न लें। अब फिर केस बढ़ना शुरू हो गए हैं। इसे शुरूआत में ही बढ़ने से रोकना होगा। लोगों को जागरूक करने में भी अमर उजाला फाउंडेशन ने अच्छी पहल शुरू कर की है। लोगों से आग्रह है कि इस अभियान में जुड़े और जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाई है वे वैक्सीनेशन करवाएं और बूस्टर डोज भी समयानुसार लगवा लें।
- डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन

अमर उजाला का अभियान सराहनीय
कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए आगे आना चाहिए। अभी तक जिला में जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है वे तुरंत वैक्सीनेशन के लिए आगे आए। इसी के साथ बूस्टर डोज लागने वाले लोग भी तीनों डोज पूरी करवा ले। अमर उजाला फाउंडेशन ने लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान सराहनीय है। - डॉ. गगन, टीकाकरण अधिकारी, सोलन

कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं है। देवठी स्कूल में 96 फीसदी 12 से 18 आयु वर्ग के बच्चों ने अपना कोरोना टीकाकरण करवा दिया है। सभी स्कूली विद्यार्थी पूरी तरह से सुरक्षित है। अध्यापक भी कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए जो बच्चे वैक्सीनेशन से छूटे हुए हैं, वे वैक्सीनेशन के लिए आगे आए और इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का साथ दें। - घनश्याम शर्मा, रसायन विज्ञान, अध्यापक, देवठी स्कूल

बूस्टर डोज लगाने के लिए हर वर्ग को आगे आना चाहिए। लोगों को कोविड के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। सभी लोगों को अपने आसपास के लोगों को बूस्टर डोज के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसी के साथ बच्चों को भी वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करना चाहिए।- राजीव कुमार, नगर निगम, आयुक्त

प्रदेश में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को महामारी से बचने के लिए तीनों डोज लगवानी करना चाहिए। सबसे अहम कोविड बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। नगर निगम से वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक कर रहा है। लोगों से आग्रह है कि जल्द वैक्सीनेशन करवा लें। - पूनम ग्रोवर, महापौर, नगर निगम, सोलन

कोविड महामारी से लड़ाई में वैक्सीन ही जीतने का रास्ता है। लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए आगे आना बेहद जरूरी है। स्कूलों में सभी छात्र-छात्राओं को अपने परिजनों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा है। - लक्ष्मी श्याम, प्रधानाचार्य, कन्या स्कूल सोलन

धर्मपुर पंचायत में 96 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है। जो 18 वर्ष आयु से ऊपर पहली, दूसरी डोज लगाने से वंचित रहे हैं और वे वैक्सीनेशन करवा लें। इसी के साथ 12-15 और 15-18 आयु के बच्चे भी आगे आकर वैक्सीन लगवाएं ताकि कोई भी वैक्सीन लगाने से न छूटे। - बीना गुप्ता, प्रधान, धर्मपुर पंचायत

बूस्टर डोज भी लगवाएं
कोरोना बीमारी काफी गंभीर है। इसे बचाव के लिए हमें कोरोना वैक्सीनेशन करवानी चाहिए। दो डोज लगवाने के बाद बूस्टर डोज भी लगवाई है। हमें कोरोना वैक्सीन की मुहिम में आगे आना चाहिए। लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए इस अभियान में सभी साथ दें। जब हम स्वस्थ रहेंगे, तभी परिवार स्वस्थ होगा।
- कल्पना परमार, अंतरराष्ट्रीय मेराथन धाविका

वरिष्ठ नागरिक होने के चलते मैंने कई लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए बोला। उन लोगों ने मेरी बात को सुना है। मुझे अन्य लोगों को भी वैक्सीन की अच्छाई बताने का मौका मिला। मैंने बूस्टर डोज भी लगा ली है। साथियों को बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। पहले वैक्सीन लगाने में काफी डर था लेकिन पहली डोज लगाने के बाद डर दूर हो गया है।
विज्ञापन

- राज कुमार सिंगला, सदस्य, छावनी परिषद कसौली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें