फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ पंस की बैठक से नदारद अफसरों पर होगी कार्रवाई

Wed, 09 Nov 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति नालागढ़ की बैठक से नदारद रहने वालों पर समिति कार्रवाई करेगी। ऐसे अधिकारियों को नोटिस जारी करेगी जो बैठक में भाग नहीं लेते। बुधवार को आयोजित समिति की बैठक में समस्त सदस्यों ने यह निर्णय लिया। समिति ने 28 फरवरी से 12 जुलाई 2016 तक का आयव्यय का ब्यौरा बैठक में रखा। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति के अध्यक्ष गुरबख्श चौधरी ने की।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कुछ विभागों के अधिकारी बैठक में बार-बार बुलाने पर नहीं आ रहे। उन्हें समिति की तरफ से नोटिस दिया जाएगा। ऐसे अधिकारियों के न आने से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निवारण नहीं हो पा रहा। बैठक में सदस्यों ने एनएच 21ए नालागढ़ बगलेहड़ की खस्ता हालत को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक मार्ग में पड़े गड्ढे भरकर उस पर नियमित पानी का छिड़काव किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस को लेकर पेश आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

सदस्यों का कहना है कि घरेलू गैस की सप्लाई उपयुक्त स्थानों पर न देकर ऐसे स्थानों पर दी जा रही है जहां लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। इसके अतिरिक्त प्लासीकलां से नालागढ़ आने वाली बस के रूट को भाटिया गांव से होकर करने की भी मांग की। पंचायत बरूणा के कल्याणपुर-घरोटी-फलाही में पेश आ रही पानी की समस्या का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। वहां बड़ी पाइपें बिछाने की मांग की गई। कोटला फलाही घरोटी के लिए बस सुविधा की मांग भी की। बैठक में राजपुरा कंगनवाल सड़क की मरम्मत करवाने को भी कहा।  
विज्ञापन


बैठक में बीडीओ नालागढ़ हेमचंद शर्मा, पंचायत निरीक्षक यशपाल जगौत्रा, एसइवीपीओ संजीव पुरी, लोनिवि के एसडीओ राजेंद्र सिंह, एसडीओ आईपीएच नीरज कुमार, एचआरटीसी से जोध सिंह राणा, पशु चिकित्सा अधिकारी एसएस सेखो, बीडीसी सदस्य संजीव कुमार, मदन चौधरी, जसबीर कौर, बलबीर सिंह, ममता, मीना, सुनीता, शमशेर सिंह, अवतार सिंह, प्रधान विमल चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी और बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें