फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिल्ली और टैंकरोड के जंगल में भड़की आग

Sun, 02 Jun 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
लपटों से हजारों हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा हुई राख
विज्ञापन

ग्रामीण लगातार आग पर काबू पाने का कर रहे प्रयास
चायल के जंगल में बारिश से सप्ताह बाद बुझी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के शिल्ली और टैंकरोड के साथ लगते जंगल में आग भड़क गई। आग के कारण आसपास रहने वाले लोगों को खतरा पैदा हो गया है। आग की लपटों के कारण हजारों हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हो गई है। ग्रामीण लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग अधिक होने के कारण बुझाने में भी दिक्कतें आ रही है। क्षेत्र में आग शनिवार देर शाम लगी। इसके बाद से लगातार जंगल आग से धधक रहा है। इससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानियां आ रही हैं। जंगल में रहने वाले जानवरों को भी लगी आग मुश्किलें खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम पंचायत दंगील का सेवला जंगल में लगी आग बारिश होने के बाद बुझी है। यह जंगल सात दिनों से आग की लपटों के बीच था। आग ढमडार के जंगल से शुरू हुई। इसके बाद आग ने कई हेक्टेयर भूमि को चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीण जनता और वन विभाग चायल की टीम आग बुझाने मौके पर पहुंच थी। झाजा गांव की गोशाला, घासनियों, खेतों, नगदी फसलों से जंगल की आग से नुकसान हुआ है। सातवें दिन ग्राम पंचायत झाझा के खड़ेउन जंगल में आ गइ। चायल के संजय ठाकुर व कृष्ण ने बताया कि शनिवार देर शाम बारिश की फुहारें आई थीं। इससे आग बुझी है। जंगली जानवर और जीव जंतु भी आग की लपटों में आए हैं। यह जंगल सेंचुरी क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें