फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले भर में स्कूल जमीन का पूरा करना होगा राजस्व कार्य

Sun, 14 Jan 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने स्कूलों के मुखिया को जारी किए हैं निर्देश
विज्ञापन

स्कूलों की जमीन करवानी होगी शिक्षा विभाग के नाम
भवनों की फिटनेस जांच भी होगी, निदेशालय जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सरकारी स्कूल भवनों की सुरक्षा के तहत फिटनेस जांच की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग जिले के स्कूल भवनों का निरीक्षण करेगा। इसमें स्कूल मुखिया की ओर से लोक निर्माण से भवनों की जांच करवानी होगी। इसके अलावा स्कूल की जमीन का राजस्व कार्य पूरा करना होगा। इसमें स्कूल प्रबंधन को शिक्षा विभाग के नाम स्कूल की जमीन करवानी होगी। वर्तमान में स्कूल तो बन गए हैं, लेकिन संबंधित जगह विभाग के नाम नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार स्कूलों की फिटनेस जांच के लिए शिक्षा विभाग कार्य कर रहा है। इन स्कूल के मुख्याध्यापकों को संबंधित क्षेत्र की लोनिवि टीम के माध्यम से भवन की फिटनेस की जांच करवानी होगी। इसका प्रमाण पत्र जिला शिक्षा विभाग को भेजना होगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग निदेशालय को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि सुरक्षा के तहत स्कूल भवनों की फिटनेस जांच की जा रही है। इसके अलावा डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम भी स्कूलों का निरीक्षण करेंगी। इसमें भवन के अंदर रखी भारी वस्तुओं का निरीक्षण किया जाएगा। वहीं स्कूलों को राजस्व संबंधी कार्य करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें