फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अतिक्रमण करने वालों पर निगम ने कसा शिकंजा, किए चार चालान

Sun, 14 Jan 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने उपायुक्त चौक से पुरानी च तक की कार्रवाई
विज्ञापन

रविवार को मालरोड और मुख्य बाजार में होता है अधिक अतिक्रमण
रेहड़ी-फड़ी लगाकर बैठे लोगों को हटाया, दुकानदारों में मचा हडकंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार को एक फड़ी और तीन दुकानदारों का अतिक्रमण करने पर चालान काटा गया।
टीम ने पुराने उपायुक्त चौक से पुरानी कचहरी तक टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बाहर तक सामान सजा कर बैठे दुकानदारों को फिर से हिदायत दी। वहीं रेहड़ी-फड़ी लगाकर बैठे लोगों को भी हटाया है। इस दौरान टीम ने 3500 रुपये और सामान भी जब्त किया। टीम को बीते काफी समय से रविवार को अतिक्रमण होने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद निगम ने भी अपनी टीम को शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। जैसे ही रविवार को टीम पुराने उपायुक्त चौक पहुंची वैसे ही दुकानदारों ने आनन-फानन में सामान हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गौर रहे कि शहर में इन दिनों जिला प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। टीम की ओर से बीते दिनों मालरोड पर निशानदेही की है। अब प्रशासन की टीम राजगढ़ रोड में कार्रवाई कर रही है। लेकिन मालरोड पर फिर अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। इससे राहगीरों को फिर से दिक्कत आनी शुरू हो गई है। सड़क किनारे दोपहिया वाहन खड़े हो रहे हैं। इसी के साथ दुकानदार फिर से बाहर तक सामान सजाने लग गए हैं। रविवार को भी यही हाल देखने को मिला। जिसके बाद निगम की टीम ने दोपहर बाद कार्रवाई की।
विज्ञापन

उधर, निरीक्षक दीपराज हंस ने बताया कि इस रविवार को भी बाजार में अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की गई है। चार लोगों के न मानने पर चालान भी किए गए हैं और 3500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। हर रविवार मालरोड पर निरीक्षण किया जाएगा और टीम की ओर से कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें