फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौला में अटल आदर्श स्कूल भूमि पर लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
बलौला में अटल आदर्श स्कूल के निर्माण के विरोध में उतरे ग्रामीण आपत्तियां बताते हुए। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। अटल आदर्श स्कूल के लिए कंडाघाट की तुंदल के बलौला गांव की चयनित शामलात भूमि पर लोगों ने एतराज जताया गया। स्थानीय लोगों का पक्ष जानने के लिए विधायक धनीराम शांडिल और अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग शर्मा, एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने बलौला का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

बलौला के करीब 150 लोगों ने इस पर पक्ष रखा। क्षेत्र के हीरानंद, कृष्ण शर्मा, नंदराम शर्मा ने कहा कि स्कूल के लिए जिस 45 बीघा भूमि का चयन किया है, वहां गांवों की तीन पानी की बावड़ियां, जलस्रोत, दो देव स्थान कयलू महादेव और भौन देवता का स्थान है। यहां स्कूल बना तो बावड़ियों सहित कल्होग, बलौला, घागस और अरझो गांव का पानी प्रभावित होगा। देव स्थान भी अपवित्र हो सकते हैं। महिला मंडल की प्रधान शांति धीमान, पुष्पा, शांता सहित दर्जनों महिलाओं ने स्कूल खोलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भूमि पर उनके घास-पत्ती और चरांद के अधिकार हैं। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि सभी लोगों का पक्ष सुना गया। इस पर उचित फैसला लिया जाएगा। शांडिल ने कहा कि वे स्कूल खोलने के पक्ष में हैं। लोगों को विश्वास में लेना प्राथमिकता है। लोगों के अधिकार और धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए।
इस मौके पर सोलन कांग्रेस के अध्यक्ष सजीव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव हमिंद्र ठाकुर, पंचायत के प्रधान परवीन कुमार, उप प्रधान योगेश शर्मा, महिला और युवा मंडलों के प्रतिनिधि, आसपास के नौ गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें