फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पोषण पखवाड़ा 30 सितंबर तक

Sun, 01 Sep 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की की 291 आंगनबाड़ियों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अर्की(सोलन)। जिले भर में एक से 30 सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल विकास विभाग में खंड और जिलास्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत अर्की खंड में भी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीडीपीओ इंदू शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्की के 291 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण माह के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। किशोरियों व बच्चों में कुपोषण के साथ ही साथ महिलाओं में एनीमिया, विकास निगरानी पूरक पोषाहार, पोषण भी पढा़ई भी व बेहतर प्रशासन के लिए प्रोद्यौगिकी का प्रयोग आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे जाएंगे। परियोजना अधिकारी अर्की द्वारा राष्ट्रीय पोषाहार माह को सफल बनाने के लिए सभी विभागों व स्थानीय लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें