फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अस्पतालाें में अब बिना मास्क के नहीं मिलेगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिलेभर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर अस्पतालों मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनना होगा। अमर उजाला में छपी खबरों के बाद अब प्रशासन ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। अब बिना मास्क अस्पतालों में आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे ने सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में भी नियमों की पालना को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से हाेमगार्ड के जवानों समेत सभी स्टाफ को भी मास्क को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी उचित कोविड व्यवहार लोगों को अपनाने का आग्रह किया है, ताकि कोरोना वायरस और इन्फ्लुएंजा वायरल की चेन को तोड़ा जा सके। वहीं कोरोना की टेस्टिंग भी तेज करने के लिए जिले के पांचों चिकित्सा खंडों को निर्देश दे दिए हैं। जबकि खांसी, जुकाम, बुखार समेत वायरल से पीड़ित मरीजों को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के लिए भी कहा जा रहा है। इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। हालांकि बीते कुछ दिनों से विभाग ने जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 110 से 120 सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। छह दिनों में 59 सक्रिय केस हो गए हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि प्रदेश में कोरोना वायरल के मामलों को लेकर चिंता सता रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और कोरोना से निपटने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच जिला स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी है, ताकि कोरोना वायरस से बचाव किया जा सके। वहीं, अस्पताल के वार्डों में भी भर्ती मरीजों को मास्क लगाने के लिए के लिए कहा है। इसी के साथ अस्पताल में आने वाले मरीजों को जागरूक करने के लिए होम गार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है और इन नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है।
इनसेट
बढ़ रही वायरल से ग्रसित मरीजों की संख्या
जिले के अस्पतालों में वायरल से ग्रसित मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बनी हुई हैं। अस्पतालों में युवा वर्ग अधिकतर वायरल की चपेट में आ सकता है। इनमें बुखार, जुकाम, खांसी से ग्रसित अधिकतर मरीज हैं। अधिक वायरल से पीड़ित मरीजों में कोरोना संक्रमण की जांच की जाती है। इनमें से कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।
विज्ञापन

इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल में निर्देश जारी
जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में भी मास्क के निर्देशों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। अस्पताल में काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कोरोना वायरल के फैलने की अधिक संभावना है। वायरस फैल न सके इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने मास्क लगाने के लिए कहा है। वहीं उचित कोविड व्यवहार अपनाने के लिए आग्रह किया गया है। इस संबंध में अस्पताल के सभी विभागों और स्टाफ को निर्देश दे दिए हैं।
इनसेट
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनने की एडवाइजरी दे दी गई है। इसे लेकर होम गार्ड के जवानों को भी निर्देश दे दिए हैं। वार्डों में भी मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। वहीं अस्पताल में उचित कोविड व्यवहार अपनाने के लिए भी कहा गया है।
-डॉ. एसएल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सोलन
इनसेट
जिले के सभी अस्पतालों अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क लगाने की एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से आग्रह है कि भीड़भाड़ समेत अन्य जगहों में मास्क लगाए और उचित नियमों का पालन करें। लक्षण आने पर कोरोना का आरटीपीसीआर टेस्ट आवश्यक करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें