बोलीदाता को पहले जमा करवानी होगी धरोहर राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के एसडीएम दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए नालागढ़ एजुकेशन सोसाइटी की पार्किंग नीलामी 29 मार्च को की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नीलामी 29 मार्च को दोपहर बाद 3:00 बजे उपमंडलाधिकारी नालागढ़ के कार्यालय में आयोजित होगी। नीलामी के लिए इच्छुक व्यक्तियों को नालागढ़ एजुकेशन सोसाइटी के नाम पर धरोहर राशि के रूप में 2,00000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनाकर नीलामी के एक दिन पूर्व दोपहर 3:00 बजे तक उपमंडलाधिकारी नालागढ़ के कार्यालय में जमा करवाना होगा। इसके उपरांत ही नीलामी में भाग लिया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि नीलामी किसी बोलीदाता होने के पश्चात अन्य व्यक्तियों की जमा धरोहर राशि को वापस कर दिया जाएगा। बोलीदाता की धरोहर राशि को मासिक किराए में समायोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीलामी के संबंध में विस्तृत जानकारी उपमंडलाधिकारी नालागढ़ कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर प्राप्त की जा सकती है।